किशमिश का पानी सेहत के लिए बड़े काम की चीज, ऐसे करें उपयोग

किशमिश का पानी सेहत के लिए बड़े काम की चीज, ऐसे करें उपयोग

सेहतराग टीम

हमारे किचन में कई मसाले औऱ सब्जियां होती हैं जो काफी रोगों को भगाने में मदद करती हैं। उन्हीं में आते हैं सूखे मेवे जो हमारे शरीर से कई रोगों को भगाने में सहायक होते हैं। इसी सूखे मेवे में किशमिश भी आती है जो अपने स्वाद और गुणों के लिए काफी जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़े काम की चीज है। अगर आप नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे कि किशमिश के पानी के क्या-क्या फायदे होते हैं?  

पढ़ें- मधुमेह रोगियों के लिए मीठा खाने के तीन मजेदार विकल्‍प

किशमिश को पानी में रातभर भि‍गोकर रखें और सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पिएं या फिर 20 मिनट तक हल्की आंच पर उबालकर इसे रातभर रखकर सुबह पीना पिएं जो बेहद फायदेमंद है। इसे एक बार आजमाएं उसके बाद आप इसके आश्चर्यजनक फायदे पाएंगे। तो आइए जानते हैं इसका कैसे प्रयोग करें और यह किन रोगों को दूर करती है?

  • अगर आप थकान, एसिडिटी और कब्ज से परेशान है तो रोजाना सुबह किशमिश के पानी का सेवन करें। जल्द ही आपको इन बीमारियों से राहत मिलेगी।
  • यदि आप कोलेस्ट्राल जैसी समस्याओं से जूझ रहें है तो आप रोजाना अपने डाइट में किशमिश के पानी को शामिल करें। यह आपके कोलेस्ट्राल को कम करेगा और फिर कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करेगा। यह हमारे शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में भी मददगार है।  
  • त्वचा के लिए भी किशमिश का पानी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा पर होने वाले झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक होता है। यहीं नहीं इसके अलावा यह बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां दिखने में भी मदद करता है।  
  • किशमिश का पानी हमें खाना पचाने और कब्ज जैसी बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र बेहतर ढ़ंग से कार्य करते हैं और यह पाचन तंत्र को बेहतर भी बनाता है। इसके अलावा यह अमाशय रस को बनने में भी मदद करता है।  
  • छोटी-छोटी बीमारियों के लिए किशमिश और किशमिश का पानी उपयोगी तो है ही उसके साथ-साथ बड़ी बीमारियों के लिए काफी कारगर है। दरअसल लिवर को स्वस्थ्य रखने के लिए रोजाना किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके प्रयोग से लिवर सुचारु रुप से कार्य करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

इसे भी पढ़ें-

किशमिश से सेहत को दिलाएं इन बीमारियों से छुटकारा

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।